Dear ECHS Beneficiaries,
It has been observed that certain irregular practices are being carried out by some empanelled hospitals and intermediaries, leading to misuse of ECHS facilities.
All beneficiaries are advised to remain vigilant and not fall prey to any inducements, misleading advice, or pressure from hospitals/touts for unnecessary admissions, procedures, or investigations.
You are requested to: • Avail treatment strictly as per medical advice and proper referral
- Avoid sharing ECHS details with unauthorised persons
- Report any suspicious activity, overcharging, or coercion by hospitals/agents to the Polyclinic immediately
It is also emphasised that such malpractices often occur with the active or passive involvement of beneficiaries, knowingly or unknowingly. Your cooperation is therefore essential in ensuring transparency and protecting the integrity of the ECHS system.
Authorities are taking strict action against errant hospitals and intermediaries. Strict disciplinary action will also be initiated against any beneficiary found colluding with empanelled hospitals or agents in such malpractices.
All beneficiaries are encouraged to come forward and assist by reporting any such instances.
Let us work together to safeguard the interests of all ECHS members.
Regards,
OIC
ECHS Polyclinic Chandigarh
प्रिय ECHS लाभार्थियों,
यह देखा गया है कि कुछ पैनल में शामिल अस्पतालों और बीच के एजेंटों द्वारा गलत तरीके अपनाए जा रहे हैं, जिससे ECHS सुविधाओं का दुरुपयोग हो रहा है।
सभी लाभार्थियों से अनुरोध है कि सतर्क रहें और किसी भी लालच, गलत सलाह या अस्पतालों/एजेंटों के दबाव में आकर बिना जरूरत भर्ती, जांच या इलाज न करवाएं।
आपसे अनुरोध है कि:
- इलाज हमेशा डॉक्टर की सही सलाह और उचित रेफरल के अनुसार ही लें
- अपनी ECHS जानकारी किसी अनजान या अनधिकृत व्यक्ति से साझा न करें
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि, ज्यादा पैसे लेने या दबाव बनाने की शिकायत तुरंत पॉलीक्लिनिक में करें
यह भी ध्यान देने योग्य है कि ऐसे गलत काम कई बार लाभार्थियों की जानकारी या अनजाने में उनकी भागीदारी से भी होते हैं। इसलिए आपकी जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण है ताकि व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे।
अधिकारियों द्वारा ऐसे अस्पतालों और एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। यदि कोई लाभार्थी भी इन गलत कामों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सभी लाभार्थियों से अनुरोध है कि आगे आएं और ऐसी घटनाओं की जानकारी दें।
आइए, हम सब मिलकर ECHS के हितों की रक्षा करें।
सादर,
OIC
ECHS पॉलीक्लिनिक, चंडीगढ़
