Sanjha Morcha

Solan: लेफ्टिनेंट कर्नल के दस्तावेज पाए गए फर्जी, धर्मपुर में मामला दर्ज; डगशाई कैंट एरिया में तैनात है आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 07 Jul 2025 10:01 PM IST

सार

जिला सोलन के डगशाई कैंट एरिया में तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल के दस्तावेज जांच में जाली पाए गए हैं। सेना की ओर से उनके खिलाफ धर्मपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश फटाफट: पढ़ें सभी खबरें 60s में

Solan Lieutenant Colonel documents found fake case registered in Dharampur

एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

डगशाई कैंट एरिया में तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल के दस्तावेज जांच में जाली पाए गए हैं। सेना की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ विभागीय जांच बिठाई गई। इसमें उनके सभी तरह के दस्तावेजों की जांच की गई तो इनमें से कई फर्जी पाए गए। दस्तावेज जाली पाए जाने पर अब सेना की ओर से उनके खिलाफ धर्मपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। सेना के एक अधिकारी जाधव एनएस ने धर्मपुर पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ जाली दस्तावेजों की शिकायत दी है।Trending शिकायत में बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 से विभागीय जांच चल रही है। 23 अगस्त, 2023 को आरोपी के कब्जे से 12 बोर की बंदूक और कथित तौर पर सरकारी अधिकारियों की ओर से जारी कई दस्तावेज पाए गए। जांच में लेफ्टिनेंट कर्नल की तस्वीर वाला ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड जाली पाए गए। दस्तावेजों पर तस्वीर तो आरोपी की है, जबकि दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर हैं। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि डगशाई में तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ सेना अधिकारी ने जाली दस्तावेजों की शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पूरी जांच होने के बाद ही पता चल पाएगा आरोपी ने ऐसा किस मकसद से किया।