Sanjha Morcha

वन रैंक, वन पेंशन का विरोध, पूर्व सैनिक लौटाएंगे मेडल

चंडीगढ़/नयी दिल्ली , नवंबर 9 (ट्रिन्यू/एजेंसी)
केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में वन रैंक-वन पेंशन के लिये जारी अधिसूचना पर अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिये पूर्व सैनिक कल अपने पदक लौटाएंगे। इसमें ट्राईसिटी और पंचकूला जिले के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले पूर्व सैनिक शामिल होंगे। मंगलवार को पूर्व सैनिक मेजर संदीप शांकला मेमोरियल पर एकत्रित होंगे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए पंचकूला के डीसी आफिस जाएंगे, जहां वे अपने मेडल उपायुक्त को सौंपेंगे। इस मौके पर पूर्व सैनिक मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपेंगे।
सभी मांगें नहीं हो सकती पूरी
सरकार ने शनिवार को 24 लाख से अधिक पूर्व सैनिकों और छह लाख सैनिकों की विधवाओं के लिए ओआरओपी योजना की अधिसूचना जारी की थी, जिसे पूर्व सैनिकों ने खारिज कर दिया था। पर्रिकर ने कहा था कि लोकतंत्र में सभी को मांग उठाने का अधिकार है, लेकिन सारी मांगों को पूरा नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की अधिकतर मांगों को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार जो न्यायिक आयोग बनाने वाली है वह पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार करेगा। गांधी ने कहा कि दिल्ली में कल इंदिरागांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-1 के बाहर पदक लौटाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाली जगहों को चुनने का फैसला आम लोगों को इस विषय के बारे में जागरक करने के लिए किया गया है। पूर्व सैनिकों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की और उन्हें ओआरओपी की अधिसूचना से संबंधित जानकारी दी।

ba2922e2-6b23-4d79-bb52-133a59cd0195